फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flowers showered at various places in Kanwar Yatra

Jalaun News: कांवड़ यात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा

Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered at various places in Kanwar Yatra
कोटरा। नगर में निकाली गई कांवड़ यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धूमधाम से निकाली गई यात्रा में कांवड़ लेकर महिलाएं भी साथ साथ चल रही थीं। बम भोले के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर के नारेघाट स्थिति बड़े शंकरजी मंदिर पर कांवड़िए एकत्रित हुए। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास ने भगवान शंकरजी की पूजा-अर्चना के साथ बैंड बाजा के साथ कांवड़ यात्रा प्रारंभ कराई। यात्रा मोहल्ला मुजफ्फरनगर, नरसिंहपुरा होते हुए नदी बेतवा पहुंची जहां कांवड़ पूजा के साथ नदी बेतवा का पवित्र जल भरा गया। यहां से जुलूस नरसिंह जी, मंडी बाजार, भान चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, छोटी माता, तलापुरा होकर भूतेश्वर मंदिर पहुंचा। जहां वेद मंत्रों का उच्चारण के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया और सभी कांवड़ियों द्वारा भगवान शंकर की मूर्ति पर जल चढ़ाया गया। नगर के लोगों ने कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में करीब पांच सौ से अधिक महिला पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed