{"_id":"5d98ec6c8ebc3e0181672fca","slug":"flood-affected-farmers-will-soon-get-compensation-orai-news-knp517991015","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्द मिलेंगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्द मिलेंगा मुआवजा
विज्ञापन
कृषि मंत्री से मिलते विधायक
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। जिले के सभी विधायकों ने कालपी के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर कालपी की यमुना और बेतवा की बाढ़ से हुई क्षति तथा वर्षा से किसानों की क्षति के मुद्दे को रखा और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि कृषि मंत्री ने तात्कालिक प्रभाव से प्रमुख सचिव कृषि को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि पिछले एक माह से जिले में लोग बाढ़ की आपदा से जूझ रहे हैं। सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट हुई है। वहीं कई लोगों की बाढ़ से मौतें भी हुई हैं। इस भीषण बाढ़ की वजह से किसानों व ग्रामीणों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकारी सहायता नाकाफ ी साबित हो रही है। इसी समस्या को लेकर कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की अगुवाई में उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन शुक्रवार की देर शाम कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिले और उन्हें जिले के हालातों के बारे में बताया।
कहा कि कृषि बीमा हेतु जल्द ही सर्वे कराया जाए, जिससे किसानों को कृषि बीमा का जल्द लाभ मिल सके और उनके नुकसान का मुआवजा मिल सके। विधायकों ने कृषि मंत्री को बिंदुबार बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तात्कालिक प्रभाव से प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं व भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सर्वे कराकर किसानों के नुकसान की यथासंभव भरपाई की जाएगी।