फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flirting in two places

शोहदे बेकाबू, दो जगह सरेआम छेड़खानी

Wed, 17 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Wed, 17 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Flirting in two places
Demo Pic

शोहदों ने दो जगहों पर सरेआम छेड़खानी की वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। उरई कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले शोहदों ने बाजार में खरीदारी कर रही एक युवती के साथ छेड़खानी की तो कोटरा थानाक्षेत्र में भीड़ के सामने एक युवती को खींचने का प्रयास किया गया। विरोध पर शोहदे ने तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। दोनों घटनाओं में पुलिस कहीं नजर नहीं आई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में है और वे शोहदों की तलाश कर रहे हैं।  

विज्ञापन


उरई कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी बेटी माहिल तालाब के पास बाजार में खरीदारी कर रही थी, तभी एट निवासी राजाराम अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और भीड़ के सामने ही बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो शोहदे मारपीट पर आमादा हो गए। दुकानदारों के बीच में पड़ने पर शोहदे भाग निकले। बेटी ने घर आकर आपबीती बताई तो वह बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार देर शाम राजाराम के खिलाफ एससीएसटी और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह कोटरा थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को उमेश नाम के व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी उनकी बेटी को खींचने का प्रयास किया। घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे। बेटी के शोर मचाने पर उमेश ने तेजाब फेंकने की धमकी दी और भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने उमेश के खिलाफ पास्को एक्ट की कार्रवाई की है। इलाकाई लोगों का कहना है कि एंटी दस्ते की हीलाहवाली से शोहदों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। इस संदर्भ में एएसपी सुभाष शाक्य का कहना है कि दस्ता सक्रिय है, बीते दिनों शोहदों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजर नहीं आ रहा एंटी रोमियो दस्त
योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो दल का गठन किया। सीएम की सख्ती देख पुलिस भी सक्रिय हुई और जगह-जगह छापेमारी कर शोहदों पर लगाम कसने लगी। स्कूल-कॉलेजों से लेकर चौराहे और बाजारों तक में टीम नजर आने लगी। शोहदों पर सख्ती का असर भी दिखा। लेकिन इधर कुछ समय से एंटी रोमियो दस्ता नजर नहीं आ रहा है। इसी का परिणाम है कि शोहदों फिर बेकाबू होते जा रहे हैं और भरे बाजार घटना करने से भी नहीं चूक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed