फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flaws found in cow shelters, recovery of lakhs from three heads

Jalaun News: गोशालाओं में खामियां मिलीं, तीन प्रधानों पर लाखों की रिकवरी

Sat, 28 Feb 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in cow shelters, recovery of lakhs from three heads
कालपी। कदौरा ब्लॉक क्षेत्र की गोशालाओं में अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सजेहरा, बागी और करमचंदपुर ग्राम पंचायतों के प्रधानों पर लाखों रुपये की रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई गोशालाओं में मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं न मिलने के कारण हुई हैं।
विज्ञापन




जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर शिकायत मिलने के बाद संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में गोवंश के लिए चारा, भूसा, हरा चारा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में कमी पाई गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रति गोवंश प्रतिदिन 50 रुपये का भुगतान होता है। इस राशि से भूसा, हरा चारा, चूनी-चोकर समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी होती हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। करमचंदपुर गोशाला में अनियमितता पर 45 हजार रुपये की रिकवरी के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं। सजेहरा और बागी ग्राम पंचायतों के प्रधानों पर भी एक-एक लाख रुपये से अधिक की वसूली के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि रिकवरी की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया है। कई ग्राम पंचायतों में गोशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed