फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fix law-DM

कानून व्यवस्था दुरुस्त करें-डीएम

Mon, 11 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 11 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fix law-DM
कलेक्ट्रेट में बैठक लेती डीएम संदीप कौर, एसपी बबलू कुमार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान डीएम संदीप कौर व एसपी बबलू कुमार ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए मातहत जिम्मेदारी पूर्वक काम करें। शहर व गांव, कहीं पर भी माहौल खराब नहीं होना चाहिए। यदि कोई अराजकता करने का
विज्ञापन


प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। नवरात्र को लेकर अफसरों ने शहर के प्रमुख देवी मंदिरों के आसपास सादा वर्दी में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए। देवी मंदिरों के आसपास किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसलिए कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त बैठक में डीएम संदीप कौर ने कहा कि
विज्ञापन


सभी शासकीय अधिवक्ता अपने अपने मुकदमों की पैरवी प्रभावी ढंग से करते हुए लंबित मुकदमों का निपटारा कराएं। इसके अलावा समिति का गठन शासनादेश के अनुसार शीघ्र कराएं। यही नहीं समिति के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी बबलू कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। अगर लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नवरात्र का समय चल रहा है। लिहाजा देवी मंदिरों के आसपास पुलिस कर्मी तैनात रहे। इस अवसर पर एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद, एसडीएम के अलावा सभी शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed