फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five women arrested for cheating in the market

Jalaun News: बाजार में टप्पेबाजी करने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five women arrested for cheating in the market
उरई। बाजार जाने वाली महिलाओं के संग टप्पेबाजी करने वाली पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं महाराष्ट्र की निवासी हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी ध्यानेंद्र ने शनिवार की शाम पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी चाची चंद्रकांती व पत्नी संध्या सिंह शहर के घंटाघर के पास सामान खरीदने के लिए गईं थीं। कुछ महिलाएं आईं और उनके पर्स से पांच हजार रुपये लेकर भाग गईं। उन्होंने चिल्लाया लेकिन तब तक वह भाग चुकीं थीं। रविवार को माहिल तालाब के पास उन्होंने कुछ महिलाओं को पहचान किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र के नागपुर के नागवाड़ी निवासी राखी पत्नी नन्नू, कनहन निवासी काया पत्नी अमित, विद्या पत्नी मनीष उपहाड़े, सुजाता पत्नी देवेंद्र पात्रे, रहाते नगर टोली निवासी रानू पत्नी चंद्रभान, व प्रिया पत्नी रोहन को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी अरुण राय ने बताया कि पूछने पर उन्होंने बताया कि हम लोग बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं के पर्स से मौका पाकर चोरी कर लेते थे। साथ ही टप्पेबाजी भी कर लेते थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed