फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five sons, including Diet spokesman dengue

डायट प्रवक्ता के बेटे समेत पांच को डेंगू

Fri, 02 Sep 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 02 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Five sons, including Diet spokesman dengue
Dengue - फोटो : Amar ujala
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कालपी क्षेत्र केे बाद अब इसमें कदौरा ब्लाक और उरई में पैर पसार लिए हैं। शुक्रवार को जिले में पांच डेंगू के नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें डायट प्रवक्ता का बेटा भी शामिल है, जिसका कानपुर में इलाज चल रहा है। कदौरा के चतेला गांव में चार डेंगू के मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया और इन
विज्ञापन


मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण और डेेंगू रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक जिले में डेंगू के तीन मरीज कालपी क्षेत्र में पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया था और सीएमओ अशोक कुमार के निर्देश पर संक्रमण से ग्रस्त गांवों व क्षेत्रों में लोगों के सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया गया था। रिपोर्ट में
विज्ञापन


कदौरा ब्लाक के चतेला गांव में डेंगू के चार मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें हमीदा (45), नर्गिंस (14), शहनाज (45), खातून (60) शामिल हैं। गांव में डेेंगू के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकत में है। एक टीम गांव में तैनात कर दी गई है। इसके अलावा पटेल नगर निवासी डायट प्रवक्ता विनोद का पुत्र भरत कुमार शुक्ला डेंगू से पीड़ित बताया गया। विनोद ने बताया कि कानपुर में जांच के दौरान बेटे मेें डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इसका कानपुर में इलाज चल रहा है। सीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed