फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five passengers drunk in the train cut a ruckus, clashed with TT, five were challaned

शराब के नशे में धुत पांच यात्रियों ने ट्रेन में काटा बवाल, टीटी से भिड़े, पांचों का हुआ चालान

Tue, 09 Feb 2021 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Five passengers drunk in the train cut a ruckus, clashed with TT, five were challaned
ट्रेन - फोटो : गूगल
जालौन नशे में ट्रेन के कोच में बवाल काटने वाले पांच यात्रियों को टीटी की शिकायत पर उरई स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन से उतार लिया और उनका चिकित्सीय परीक्षण कराकर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मामला गुवाहाटी से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस का है।
विज्ञापन


ट्रेन में तैनात टीटी ने कंट्रोल रूम को सूचित किया कि एस 6 कोच में कुछ युवक हंगामा कर रहे है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इस पर जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी ने पांचों युवकों को ट्रेन से उतार लिया। टीटी मनोहरलाल ने इसकी लिखित तहरीर भी दी। जीआरपी ने युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन


इसके बाद जीआरपी ने सभी का शांतिभंग में चालान कर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। पांचों युवकों के नाम श्याम सिंह व नितिन दुबे निवासी सनगुवां थाना चकेरी, अंकुर शुक्ला निवासी देहली सुजानपुर थाना चकेरी, नयन निवासी कानपुर नगर, राकेश निवासी करौली थाना बिधनू हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माने पर टीटी से भिड़े
जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि सुशील नामक युवक का रिजर्वेशन था। उसकी जगह पर अंकुर यात्रा कर रहा था। उसके साथ अन्य चार युवक थे। जब टीटी ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। टीटी ने जुर्माना अदा करने को कहा तो उसके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद सभी पांचों को ट्रेन से उतारकर कार्रवाई की गई है। सभी कानपुर के निवासी हैं और कानपुर से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed