फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five pairs of trains cancelled, Summer Special trains and many others arrived late by several hours

Jalaun News: पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त, समर स्पेशल समेत कई घंटों देरी से आईं

Mon, 28 Apr 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five pairs of trains cancelled, Summer Special trains and many others arrived late by several hours
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते ट्रैक से गुजरने वाली पांच जोड़ी यात्री ट्रेनें रविवार को निरस्त रहीं। कई ट्रेनें सात घंटा अधिक देरी से आईं। इनकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार को झांसी से लखनऊ इंटरसिटी, झांसी से लखनऊ पैसेंजर, गोरखपुर से पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें अप और डाउन में निरस्त रहने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन


बता दें कि कानपुर उन्नाव गंगा पुल और गोरखपुर स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत कार्य होने की वजह से ट्रेनों का निरस्तीकरण किया जा रहा है और कुछ ट्रेनें देरी से आ रही हैं। चर्लापल्ली से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन नंबर 04122 समर स्पेशल अपने निर्धारित समय से 7 घंटा 41 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 07076 स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 41 मिनट देरी से आई। मुंबई से कटिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 09189 अपने निर्धारित समय सवा दो घंटे देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों का कहना है कि छुट्टियों के मौसम में ट्रेनों को निरस्त करने और देरी से चलाने से बहुत दिक्कत होती है। इसलिए रेल प्रशासन को यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए।

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है की ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जल्दी समाप्त होने पर लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed