फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five MVA transformer of Konch sub station blew up

Jalaun News: कोंच सब स्टेशन का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका

Wed, 17 Jan 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five MVA transformer of Konch sub station blew up
उरई। कोंच सब स्टेशन का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे नगर की करीब 25 हजार आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

करीब पांच दिन से फुंके इस ट्रांसफार्मर की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सप्लाई को भी प्रभावित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र को जिस 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जाती थी, उससे नगर को भी आपूर्ति की जा रही है। इससे रोस्टर के अनुसार इन दोनों ही क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे बड़ी आबादी को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है।
वहीं, कोंच के एक मोहल्ले में छह दिन से ट्रांसफार्मर फुंका था, वहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया है।
कोंच सब स्टेशन पर तीन ट्रांसफार्मरों से करीब दो लाख की आबादी को आपूर्ति होती है। इस सब स्टेशन में एक 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को सप्लाई होती है। वहीं आठ और पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से होने वाली बिजली आपूर्ति में नगर और कुछ हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है। करीब सप्ताह भर पहले सब स्टेशन का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, उसे ठीक नहीं किया जा सका है। इससे नगर की बड़ी आबादी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

हालांकि लोगों की शिकायत के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति का रोस्टर तैयार कर नगर की आबादी को बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, मोहल्ला चंद्रकुआं का ट्रांसफार्मर छह दिन पहले फुंका था, उसे बदला नहीं गया है। रोस्टर के अनुसार और पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने की वजह से लोगों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। जेई अमन पांडे ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर आएगा, थोड़ा समय लग रहा है। तब तक आपूर्ति रोस्टर के अनुसार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed