फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five km of road is full of potholes in just two years.

Jalaun News: दो साल में ही पांच किमी सड़क गड्ढों में मुम

Sun, 15 Feb 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five km of road is full of potholes in just two years.
फोटो - 03बीजापुर रजबहा की जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन


24 लाख से नहर विभाग ने कराया था सड़क का निर्माण, लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी

आटा। नहर विभाग ने बीजापुर रजबहा संपर्क मार्ग की पांच किलोमीटर सड़क शाहजहांपुर तक डामरीकरण का कार्य कराया था। दो वर्ष में ही संपर्क मार्ग उखड़ गया। जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग पर चलने वाले लोगों के साथ प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। हालत यह है कि पांच किलोमीटर की दूरी करीब आधे घंटे से अधिक समय में तय की जा रही है।
आटा क्षेत्र के बीजापुर रजबहा संपर्क मार्ग का डामरीकरण कार्य दो वर्ष पहले शाहजहांपुर तक पांच किलोमीटर का कराया गया था। बेतवा नहर विभाग की ओर से 24 लाख रुपये खर्च किए गए थे। कार्य होने के दो माह बाद ही सड़क उखड़ने लगी थी। जो अब पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से बीजापुर,शाहजहांपुर, कोहना,उसरगांव, टिकावली, सरसेला, सैदपुर, पिपरौंधा, परा आदि गांवों के लोग आटा,कालपी आदि स्थानों के लिए आते-जाते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे होने से जहां वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। वहीं वाहन फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोगों को आने-जाने में समय भी ज्यादा खर्च करना पड़ता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी ही बारिश में लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। जबकि कई गांवों के लोग खराब सड़क की वजह से परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण अंश,रामौतार,मोनू, राकेश, अभिषेक, सियाराम,प्रमोद आदि ने सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नोटिस मिलने के बाद रोका गया था भुगतान, तब बनी थी सड़क
गुणवत्ता विहीन सड़क बनाए जाने का विरोध ग्रामीणों ने किया था, तो विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भुगतान को भी रोक दिया गया। ठेकेदार ने नोटिस के बाद कार्य की सुध ली और इसका निर्माण कराया। लेकिन सड़क समय की अवधि भी पूरी नहीं कर सकी और दो साल के पहले ही ध्वस्त हो गई। लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि सड़क कम से कम पांच साल तक तो टिकेगी, लेकिन वह दो साल में ही गड्ढों में तब्दील हो गई।




वर्जन

सड़क उखड़ने की जानकारी हुई है, जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।- धर्मघोष, अधिशासी अभियंता, बेतवा नहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed