फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five including two women of the gang involved in robbery and snatching were arrested

Jalaun News: लूट व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित पांच पकड़े

Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five including two women of the gang involved in robbery and snatching were arrested
उरई। जिले में लगातार टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।
विज्ञापन

करीब बीस दिन पहले ट्रक चालक के साथ हुई लूट व महिला के साथ हुई टप्पेबाजी से हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की रात पुलिस ने कार सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी के साथ साथ अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसपी ने मामले का खुलासा किया है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मिहौना कट के पास 29 मार्च को ट्रक चालक के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसकी जेब में पड़े 13 हजार रुपये लूट कर भाग गए थे। 30 मार्च को कोंच चौराहे के पास जा रही महिला को ईको कार सवार कुछ लोगों ने उसमें बैठा लिया था और उससे 35 हजार रुपये लूट लिए थे। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसपी ने खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया था। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ईको कार से कुछ संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर कोतवाल अजीत सिंह ने टीम के साथ चेकिंग लगा दी। तभी एक ईको कार वहां से गुजरी तो पुलिस ने उसे रोका, लेकिन वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम हापुड़ जिले के जोगीपुर थाना कोतवाली देहात निवासी संजय उर्फ टिंकू, राजू बेलदार, करन जाटव, महिला कृपाली व रूबी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी आपस में रिश्तेदार हैं। गिरोह बनाकर लूट, टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को तलाशी में उनके पास से एक ईको कार, दो कान के बाले, एक मंगलसूत्र, दो तमंचा, कारतूस, मोबाइल, 29,900 रुपये, सूटकेस की 15 चाबियों का गुच्छा, प्लास, पेचकस, सात फेवीक्विक, तीन ताबीज काले धागे, एक इत्र की सीसी, उर्दू भाषा में लिखी व आकृति बनी हुई नौ छोटी बड़ी कागज की पर्ची मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपी मेरठ, हापुड़, हाफिजपुर, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, मथुरा, झांसी जिले में लूट, टप्पेबाजी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। संजय उर्फ टिंकू पर आठ, राजू बेलदार पर पांच, करन जाटव पर पांच, महिला कृपाली पर दो व रूबी पर दो मुकदमा दर्ज हैं। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

---------------------------

घर की महिलाओं को रखते थे साथ में कि लोग झांसे में फंसे
उरई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह महिलाओं को घटना में इसलिए शामिल करते थे कि लोग कार में महिलाओं को देखकर कुछ शंका न करें। सवारियां महिलाओं को देखकर बैठ जाती थीं और इसके बाद वह उन्हें अपना शिकार बना लेते थे। इसके बाद सभी लोग मिलकर लूटे गए माल का आपस में हिस्सा बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed