फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five found guilty of embezzling funds before the construction of Annapurna Bhavan; action ordered

Jalaun News: अन्नपूर्णा भवन निर्माण के पहले रकम डकारने में पांच दोषी, कार्रवाई के आदेश

Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five found guilty of embezzling funds before the construction of Annapurna Bhavan; action ordered
जालौन। ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में आए अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के बिना बनवाए ही जिम्मेदारों ने बजट को हजम कर लिया। अमर उजाला में दो दिन खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ ने जांच की तो मामला सही पाया गया। इसमें उन्होंने टीए सहित पांच लोगों को दोषी पाते हुए कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और दुरुस्त बनाने व राशन कार्डधारकों को सुचारू रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने अन्नपूर्णा भवन योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में 484 वर्ग फीट क्षेत्रफल में भवन बनना था। इन भवनों को ग्राम पंचायत की आय का साधन भी बनना था। जालौन ब्लॉक के हीरापुर व हरिपुरा सारंगपुर में बिना अन्नपूर्णा भवन बनाए ही लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। इससे योजना का उद्देश्य पूरा होने से पहले ही भ्रष्टाचार उजागर हो गया है। दोनों ग्राम पंचायतों में करीब 12 लाख का जिम्मेदारों ने भुगतान करवा लिया था। अमर उजाला ने खबर को रविवार व सोमवार के अंक में प्रकाशित किया था। इस पर उच्चाधिकारियों ने पूरे जांच बीडीओ जालौन गणेश प्रसाद को सौंपते हुए जांच आख्या देने की बात कही थी। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि हीरापुर ग्राम पंचायत में बिना काम कराए ही भुगतान कर लिया गया है। हरिपुरा सारंगपुर में जिम्मेदारों को जानकारी मिलने पर उन्होंने दो दिन पहले काम शुरू करवा दिया था। बीडीओ ने मामले में टीए समेत पांच लोगों को दोषी पाते हुए कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। अनुमान लगाया जा रहा है, कि सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




वर्जन

अन्नपूर्णा भवन के बिना निर्माण के ही भुगतान होने की जानकारी हुई थी। इस पर जांच की तो मामला सही पाया गया है। पूरे मामले में पांच लोगों को दोषी पाया गया है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश प्रसाद, बीडीओ जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed