फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five days to fill up the pond

पांच दिन में भरवाए जाएं तालाब

Fri, 22 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 22 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Five days to fill up the pond
किसान दिवस में समस्याएं सुनतीं डीएम संदीप कौर - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित किसान दिवस में शिकायतों का अंबार लगा रहा। किसानों ने लिखित और मौखिक तौर पर इलाके  की समस्याएं बताईं। अधिकारियों की लापरवाही को भी सामने रखा। बताया गया कि सरकारी खराब नलकूपों पर काम नहीं हो रहा। पंप कैनाल भी उपेक्षा का शिकार हैं। गांव के तालाब भी नहीं भरे गए। किसानों की बात को
विज्ञापन


जिलाधिकारी संदीप कौर ने गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह समस्याओं के निस्तारण में गंभीर रहें। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही डपांच दिन में जिले के सभी तालाब,पोखर, गड्डा भरवा दिए जाएं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। किसान दिवस में 45 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें फसल बीमा, बैंक, बेतवा नहर, लघु सिंचाई
विज्ञापन


विभाग, नलकूप विभाग के अलावा अन्य विभागों की शिकायतें रहीं। किसानों ने डीएम को बताया कि गांव में तालाब अभी तक नहीं भरे गए हैं। सरकारी नलकूप खराब हैं। जिले की पंप कैनाल भी अनुपयोगी हैं। इसके अलावा फसल बीमा योजना पर किसानों ने कहा कि यह कंपनी के लिए ज्यादा फायदेमंद है। प्रीमियम पूरा लिया जाता है, जब मुआवजा देने की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


आती है तो नियम कायदों में उलझा दिया जाता है। उपकृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने पूर्व के किसान दिवस की शिकायतों में पांच को छोड़कर सभी निस्तारित किए जाने की बात कही। डीएम संदीप कौर ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी बची शिकायतें भी निस्तारित करें। किसानों से कहा कि वह क्षेत्र में पानी की समस्या को अवगत करा सकते हैं। डीएम ने

विभागीय अधिकारियों को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा है कि इस अवधि में सभी तालाब, पोखरों को भराकर प्रमाण पत्र दें। ें किसानों को खेत तालाब योजना की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह जादौन, सुभाष द्विवेदी हरकौती आदि किसान मौजूद रहे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, एलडीएम सिद्धार्थ पाल, जिला कृषि अधिकारी चौधरी अरुण कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण
किसान दिवस में नलकूप खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंता के गलत सूचना देने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम संदीप कौर ने दोनों अधिशासी अभियंताओं से पांच दिन में जवाब मांगा है। बिजली विभाग के एसडीओ को भी स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed