फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five couples pledged to live together until birth

सामूहिक विवाह समारो में पांच जोड़ों ने लिए सात फेरे

Thu, 12 Dec 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five couples pledged to live together until birth
पटवा समाज के सम्मेलन मौजूद समाज के लोग - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। अखिल भारतीय पटवा समाज के तत्वावधान में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान सभी जोड़ों ने जन्म जन्मांतर तक साथ रहने का वचन लिया। मुख्य अतिथि माधौगढ़-कोंच के विधायक मूलचंद्र निरंजन समेत सभी अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। पटवा सम्मेलन एवं परिचय सम्मेलन भी हुआ। इसमें कई प्रांतों के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह बुधवार की रात तकरीबन नौ बजे शुरू हुआ। इस दौरान नीरज (महोबा) संग ललिता (छतरपुर), अमन (सिरसागंज) संग दीपाली (जालौन), नमन (कालपी) संग नंदिनी (बांदा), जितेंद्र (लवकुश नगर) संग अनामिका (जबलपुर) और दीपक (झांसी) संग शिवांगी (बांदा) ने सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए। मौजूद अतिथियों ने सभी नव युगलों को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा है कि सामूहिक विवाह का आयोजन आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इस तरह के आयोजन फिजूलखर्ची रोकने में कारगर हैं। साथ ही इससे समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा मौजूद रहीं। दो दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन परिचय सम्मेलन में पटवा समाज के विवाह योग्य आधा सैकड़ा बेटे और बेटियों का परिचय भी कराया गया। संचालन गिरिजा पटवा (छतरपुर) ने किया। नव युवक पटवा वैश्य समाज उत्थान संस्थान के मंत्री संजय पटवा ने आभार जताया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी के अलावा विनोद अग्निहोत्री, अजय पटवा, भगवानदास पटवा, जीतू पाटकार, सतीश पाटकार, श्यामू, नितिन, रोहित, पुनीत, संजय, अरविंद पाटकार, आशीष, पंकज, मनोज व आलोक आदि मौजूद रहे।

जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथि

जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथि- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed