Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five clinics running without registration were sealed

Jalaun News: बिना पंजीकरण चल रहे पांच क्लीनिक सील

Mon, 25 Aug 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five clinics running without registration were sealed
जालौन। तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर संचालित हो रहे बिना पंजीकरण और मानकविहीन क्लीनिकों के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और झोलाछाप पर शिकंजा कसते हुए प्रशासनिक, पुलिस और चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र में एक साथ छापा मारा। इसमें पांच क्लीनिकों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम विनय कुमार मौर्य के नेतृत्व में मानक विहीन क्लीनिक व नर्सिग होम संचालकों के खिलाफ चलाए गए अभियान में नायब तहसीलदार गौरव कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता, सीएचसी कुठौंद प्रभारी अरुण कुमार तिवारी, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी और कुठौंद कोतवाल अरुण कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में एक साथ चलाए गए अभियान में जांच के दौरान नगर पालिका क्षेत्र जालौन में संचालित एक क्लीनिक पर पंजीकरण प्रमाणपत्र और डिग्री न दिखा पाने पर उसे तत्काल सीज कर दिया गया। इसी प्रकार कुठौंद बाजार और माधौगढ़ मार्ग पर स्तुति क्लीनिक, साईं क्लीनिक सहित अन्य दो बिना नाम से चल रहे क्लीनिकों पर भी कार्रवाई की गई। टीम को मौके पर न तो कोई चिकित्सक की डिग्री मिली और न ही क्लीनिकों के पास आवश्यक मानक पूरे होते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्लीनिक संचालकों से आवश्यक कागजात मांगे, लेकिन अधिकतर झोलाछाप कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे आम जनता का जीवन जुड़ा हुआ है। ऐसे में बिना पंजीकरण और मानकविहीन क्लीनिकों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे अप्रशिक्षित और झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराएं, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी अवैध क्लीनिक की जानकारी मिलने पर मेडिकल प्रैक्टिशनर एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed