फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five bike riders injured, four seriously injured in truck collision

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पांच घायल, चार गंभीर

Thu, 07 May 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five bike riders injured, four seriously injured in truck collision
फोटो - 05 जिला अस्पताल में भर्ती कमल सिंह। संवाद
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद स्थित ईदगाह के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गांव निवासी कमल सिंह (40), पत्नी पिंकी (38) तीन बच्चों के साथ बाइक से उरई जा रहे थे। ईदगाह के पास ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक कमल सिंह, पत्नी पिंकी और पुत्री प्राची (11) के सिर में गंभीर चोट लगी। छोटी पुत्री कृतिका (9) और पुत्र छोटू (3) को भी चोट आई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और ट्रक चालक राहुल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। बताया कि चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो - 07 हाईवे पर पलटी गेहूं से लदी ट्राली। संवाद
खड़े वाहन को बचाने में गेहूं लदी ट्राली पलटी
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के सामने खड़े वाहन को बचाने के प्रयास में गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मवई निवासी प्रदीप कुमार (45) ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं के बोरे लादकर उरई की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह संकट मोचन मंदिर के पास मुड़े, तभी सड़क किनारे खड़े टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्राली असंतुलित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कई गेहूं के बोरे फट गए और अनाज सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात बाधित हो गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर ट्राली को सीधा कराया और रास्ता सुचारु कराया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। (संवाद)

फोटो - 05 जिला अस्पताल में भर्ती कमल सिंह। संवाद

फोटो - 05 जिला अस्पताल में भर्ती कमल सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed