{"_id":"65a82b10772b362dd80a3d44","slug":"five-arrested-along-with-17-batteries-stolen-from-car-fitted-with-hooter-orai-news-c-224-1-ori1001-9772-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हूटर लगी कार से चोरी की 17 बैटरियों सहित पांच पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हूटर लगी कार से चोरी की 17 बैटरियों सहित पांच पकड़े
विज्ञापन
माधौगढ़। हूटर लगी कार से चेकिंग के दौरान पुलिस ने 17 चोरी की बैटरियों सहित पांच लोगों को पकड़ा है। यह लोग कई दिनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। घटना का खुलासा सीओ माधौगढ़ ने किया।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ शैलेंद्र वाजपेई ने बताया कि गोहन थाना व ईटों चौकी की संयुक्त पुलिस टीम मंगलवार रात अजीतापुर के मदरसा मोड़ के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। देर रात अजीतापुर की ओर से एक बोलेरो कार दिखाई दी। कार में मीडिया लिखा हुआ था और हूटर लगा था। पुलिस ने कार रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।
पुलिस ने आगे जाकर घेराव करके कार को रुकवा लिया। कार सवार कुरेपुरा निवासी आशीष तिवारी, अमिताभ गौतम व कुठौंद थाना क्षेत्र के आल निवासी पुष्पेंद्र सिंह, दोनापुर गांव निवासी उमेश यादव व मदारीपुर निवासी सुरेंद्र अहिरवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी में कार से चोरी की 17 बैटरियां बरामद हुईं हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र अहिरवार पर गोहन व उरई में मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कई दिनों से पुलिस को इनकी तलाश थी। सूचना पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।