फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five accountants suspended and seven returned to work

पांच लेखपाल और निलंबित, सात काम पर लौटे

Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Five accountants suspended and seven returned to work
जालौन। लेखपालों की हड़ताल से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए सरकार सख्त रुख अपना लिया है। हाल ही में जिले में हुई 25 लेखपालों पर कार्रवाई के बाद रविवार को एक बार फिर एसडीएम ने पांच और लेखपालों को निलंबित कर दिया है। तहसील क्षेत्र में कुल 10 लेखपालों के सस्पेंड होने से लेखपालों में हड़कंप है। कार्रवाई के बाद तहसीलदार ने बताया कि कुल 7 लेखपाल काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

पेंशन विसंगति समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के लेखपाल इस समय काम बंद कर हड़ताल पर हैं। पिछले लगभग एक पखवारे से कामबंद हड़ताल के चलते लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लेखपालों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है। तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। लेखपालों की हड़ताल और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है।
विज्ञापन

हाल ही में दो दिन पूर्व एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने लेखपाल संघ के पांच पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि लेखपाल हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आएंगे, लेकिन निलंबन और कई दौर की वार्ता के बाद भी लेखपाल काम पर नहीं लौटे। जिसे देखते हुए एसडीएम ने एक बार फिर लेखपाल विश्वजीत, अजय कुमार, रोहित कुमार, कृष्ण बाबू, राकेश मिश्रा को निलंबन का नोटिस थमा दिया है। पांच और लेखपालों के निलंबन के बाद लेखपालों में हड़कंप मच गया है। तहसील क्षेत्र के 50 लेखपालों में अब तक सात लेखपाल काम पर वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed