फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   First monsoon rains, water logging

मानसून की पहली झमाझम बारिश, जलभराव

Tue, 23 Jun 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
First monsoon rains, water logging
उरई। मंगलवार को जिले में मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई। जिससे कई दिनों से गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं रुक-रुक कई बार हुई बारिश से पानी शहर व गांव कस्बों की गलियों में भर गया। मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा के मुताबिक, जिले में आठ घनमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। धीरे-धीरे जिले में मानसून जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन

कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस झेल रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। सुबह के समय मौसम में उमस थी, लेकिन दोपहर 12 बजे मौसम में बदली छा गई और थोड़ी देर बाद बारिश भी होना शुरू हो गई। दोपहर एक बजे से दो बजे तक तो झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रुक रुक कर कई बार पानी बरसता रहा। पानी बरसने से छोटे बच्चे और युवाओं ने पहली बारिश का आनंद लिया। युवा सड़कों पर तो बच्चे छतों पर बारिश का आनंद लेते देखे गए। पहली बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके अलावा कोंच, जालौन, नदीगांव, रामपुरा, माधौगढ़ व कालपी, कदौरा, सरावन, एट जैसे इलाकों में भी झमाझम पानी बरसा। पानी को लेकर किसान भी खुश दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि एक दो बार इसी तरह झमाझम बारिश हो जाए तो वे खेती किसानी का काम शुरु कर सकेंगे। पानी बरसने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed