फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   first aid,sports,team,BDO,collage

खिलाड़ी की कोई जाति नहीं होती है

Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
first aid,sports,team,BDO,collage
बालिका को प्रमाण पत्र देते माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरजन - फोटो : ORAI
माधौगढ़। खिलाड़ी की कोई जाति नहीं होती है। उसके मन में खेल भावना ही सर्वोपरि है और वह इसी को महत्व देते हैं। उक्त बात विधायक मूलचंद्र निरंजन ने स्वर्गीय बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज के परिसर में व्यक्त की। वह बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उधर, कबड्डी प्रतियोगिता का रोचक मुकाबला हुआ। जिसमें अटागांव की टीम ने फाइनल मुकाबले में वीकेआईसी माधौगढ़ की टीम को हराया।
विज्ञापन

बीडीओ दीपक यादव ने कहा कि खेल भावना से सद्भावना और प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हौसला, लगन एवं मेहनत से प्रतियोगिता में जीत हासिल होती है। जरा सी भी लापरवाही से खिलाड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो जाता है। कबड्डी, दौड़, गोलाफेंक, लंबीकूद, ऊंची कूद प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में बालक तथा बालिकाओं ने भाग लिया। खेलकूद में 3000 मीटर बालकों की दौड़ में संदीप सिंह कुरसेड़ा प्रथम, शैलेंद्र सिंह नुनायचा द्वितीय रहे। 1500 मीटर की दौड़ में नारायन सिंह महाराजपुरा प्रथम, दीपक सिंह कुरसेडा़ द्वितीय रहे। 400 मीटर बालिका दौड़ में कुमकुम हैदलपुरा प्रथम, खुशी सेंगर द्वितीय रही। 200 मीटर बालिका दौड़ में कुमकुम प्रथम, चंदा हरौली द्वितीय रही। इसी तरह गोला फेंक में राजा सिंह अटागांव प्रथम, प्रद्युम्न कैलोर द्वितीय रहे। डिस्कस थ्रो में राजा सिंह प्रथम, आशुतोष सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर बीईओ शिवम अवस्थी, जिला व्यायाम प्रशिक्षक हरनाम सिंह, आशुतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
जनसुनवाई से सुनीं समस्याएं
उरई। हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत की अध्यक्षता में डकोर ब्लाक के धमनी बुजुर्ग में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं एकत्रित की गई और उन्हें शासन से मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रधान संतोष सिंह, अनिल कुमार, नरेश, देशराज, मुकेश, राजकपूर, शैलेंद्र, राममिलन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed