फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Firozabad police raided bullion trader's house, recovered jewelery worth lakhs

Jalaun News: फिरोजाबाद पुलिस ने सर्राफा कारोबारी के यहां मारा छापा लाखों के जेवरात बरामद

Wed, 17 May 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Firozabad police raided bullion trader's house, recovered jewelery worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी (जालौन)।
फिरोजाबाद में शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पकड़े गए चोर की निशानदेही पर फिरोजाबाद व स्थानीय पुलिस ने कस्बा स्थित सर्राफा कारोबारी के यहां छापा मारकर चोरी का माल बरामद कर लिया है। फिलहाल फिरोजाबाद पुलिस सर्राफ को अपने साथ नहीं ले गई है।

फिरोजाबाद निवासी शिक्षक व शिक्षिका के घर 3 मई के रात चोरों ने चोरी कर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिये थे। शिक्षक की तहरीर पर फिरोजाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र के सरसेला निवासी सोनू को चोरी के मामले में पकड़ा था। पुलिस चोर को लेकर मंगलवार को जिले के कालपी के टरननगंज स्थित सर्राफा कारोबारी चंद्र प्रकाश के यहां पहुंची।जहां चोर की निशानदेही पर सर्राफा कारोबारी के यहां से लाखों के सोने चांदी के जेवर बरामद किये। फिरोजाबाद से आए सब इंस्पेक्टर मनोज पोनिया व सुनील कुमार ने बताया कि पकड़ा गया चोर सोनू काफी समय से फिरोजाबाद में रहता था। चोरी में उसका नाम आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। फिरोजाबाद पुलिस कारोबारी को अपने साथ नहीं ले गई है। चोर सोनू ने कालपी कस्बे में ही अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पिछले दिनों अधिवक्ता के आफिस में हुई चोरी में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed