फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire raining from the sky, temperature crossed 44

Jalaun News: आसमान से बरस रही आग, पारा 44 के पार

Tue, 20 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 20 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, temperature crossed 44
उरई। सूरज की तपिश से आमजन बेहाल है। लगातार तापमान में हो वृद्धि हो रही है। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी। पारा 44 डिग्री के पार होने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जहां लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए, वहीं दस बजे के बाद भयंकर लू के चलते पंखे व कूलर भी हांफ गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह तापमान और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन




जिले में शनिवार को अचानक हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया था। लेकिन रात में ही मौसम का मिजाज बिगड़ा और तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने लगी। रविवार को जहां पारा 43 डिग्री था, वहीं सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा। नौ बजे के बाद सूर्यदेव की किरणें इतनी तल्ख हो गईं कि बर्दाश्त नहीं हो रही थीं। दोपहर 12 बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घर के बाहर मानों पूरा वातावरण झुलस रहा हो।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम इलाके, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा, आंबेडकर चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। शहर के मोहल्लाें का हाल बेहाल रहा। लोग घरों में दुबके रहे। धूप की तपिश के चलते कमरे में सुकून नहीं मिल रहा था। पंखे व कूलर ने काम करना बंद कर दिया। उनसे निकलने वाली हवाएं भी गर्मी का अहसास करा रही थीं। न घर में सुकून था न ही बाहर। लोग पसीने से तरबतर दिख रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप गुप्ता का कहना है कि आगे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed