फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fire,police,MP,FIR,co,arrest

एमपी के सब्जी व्यापारी से 22 हजार लूटे

Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
fire,police,MP,FIR,co,arrest
कोंच। मध्यप्रदेश (एमपी) के सब्जी व्यापारी को असलहों के बल पर बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी की डिग्गी में रखे 22 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर सीओ राहुल पांडे ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

जैतपुरा रोड गौरई थाना रौन जिला भिंड निवासी जुनैद राईन बाइक से बुधवार को रौन से कोंच सब्जी खरीदने के लिए आ रहा था। रात लगभग साढ़े आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्ती व गोरा के बीच बाइक पहुंची तो पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोका। इसके बाद उसकी बाइक की डिग्गी में रखे 22 हजार रुपये व जेब से मोबाइल निकाल लिया। भागते वक्त बदमाश उसकी बाइक की चाभी और प्लग भी निकाल ले गए। किसी तरह वह लगभग दो किमी बाइक घसीट कर एक मैंथा प्लांट पर पहुंचा। और वहां मौजूद लोगों को पूरी घटना बताई। इसके पास पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। व्यापारी के मुताबिक भागते वक्त बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि तमंचे और फायर की बात गले नहीं उतर रही है। फिर भी वह पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed