फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fire,police,FIR,woman,man

प्रेम विवाह के बाद युवती को जलाकर फेंका

Tue, 06 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
fire,police,FIR,woman,man
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर ढाबे के पास गंभीर रुप से झुलती युवती को पड़ा देख हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि युवती ने तीन माह पूर्व दूसरे संप्रदाय के युवक से कोर्ट मैरिज की थी। अब उसी युवक पर जलाकर फेंकने का आरोप लगा रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर शहर स्थित अजनारा हाईवे के पास स्थित एक ढाबे के सामने ग्राम सेसा, थाना पूछ, जिला झांसी निवासी युवती उमा (23) गंभीर हालत में झुलसी पड़ी मिली। इस ढाबा संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उमा को लेकर सीधे अस्पताल पहुंची। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। ढाबे के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि युवती करीब डेढ़ से दो घंटे तक सड़क किनारे पड़ी तड़पती रही। पुलिस के आने के बाद ही लोग भी उसे उठाने आगे आए। इस संदर्भ में एएसपी ने बताया कि युवती के मुताबिक करीब तीन माह पूर्व उरई के बजरिया निवासी युवक आरिफ के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से वह उरई में ही रह रही थी। उमा का आरोप है कि उसे पति ने ही जलाकर फेंका है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि फिलहाल युवती की हालत अत्यंत गंभीर है। इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी है। लड़खड़ाती जुबान से उसने सिर्फ पति पर ही जलाने का आरोप लगाया है। उसके मजिस्ट्रेटी भी बयान लिए गए हैं। आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। किस बात को लेकर उमा को जलाया गया है, इसकी पूरी जानकारी कुछ और जांच पड़ताल के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस ने पति के कुछ परिजनों को बुलाकर भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के लिए ढाबा संचालक को भी कोतवाली लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed