फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fire, orai

Jalaun News: कॉलेज परिसर में शार्ट सर्किट से आग लगी, पेड़ जले, खलबली

Sat, 01 Jun 2024 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 01 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
fire, orai
उरई/एट। महाविद्यालय परिसर में सबमर्सिबल की केबल में हुई शॉर्ट सर्किट से पेड़ों में आग लग गई। आग ने कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। इसलिए परिसर में खलबली मच गई। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर बने शहीद सिंहहरंण महाविद्यालय में दो बजे से चार बजे तक बीएससी तीसरी पाली की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान परिसर के मैदान में लगी सबमर्सिबल पंप की केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने सूखे पेड़ों और पत्तों में आग लग गई। इससे परिसर में परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं में खलबली मच गई। प्राचार्य सुरेंद्र मिश्रा ने यूपी 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




फोटो- 12 आग की उठती लपटें। संवाद



कागज के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान



- दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर पाया काबू



संवाद न्यूज एजेंसी



कालपी। कागज फैक्ट्री में आग लगने से खलबली मच गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग लगने से लाखों रुपये के कागज राख में तब्दील हो गए। आग इतनी भीषण हो गई कि दमकल को मौके पर बुलाना पड़ा। तब कहीं जाकर कई घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




कालपी के मोहल्ला उदनपुरा में तंजीम के कागज गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम कागज से भरा हुआ था। भड़की आग ने सब को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत दमकल की को सूचना दी गई। जब तक गाड़ी पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों का कागज जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक ने बताया कि दो ट्रक कागज गोदाम में रखा था। जिसकी कीमत 17 लाख रुपये होगी। सब जलकर राख हो गया। वहीं अग्निशमन दल के प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। लेकिन आग पर काबू पा लिया गया।




---------------------------



मई, मुहब्बतपुरा के जंगल में लगी आग, देर रात तक बुझाई गई



रामपुरा। ग्राम मई व मुहब्बतपुरा के जंगल मे देर रात 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। ग्रामीणों व दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।



गुरुवार रात जंगल मे आग की लपटों को उठती देख गांव वालों ने आग की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अंदर आग से होने से टीम को आग बुझाना मुश्किल पड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग बड़ी दूर तक लगी है। करीब आग से 30 एकड़ का जंगल जलकर खाक हो गया। (संवाद)



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed