{"_id":"5d053bc28ebc3e20a265ebbd","slug":"fire-on-a-short-circuit-two-houses-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जले
Sun, 16 Jun 2019 12:11 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
जले घर में पड़ा फटा गैस सिलिंडर।
- फोटो : amar ujala
कोंच क्षेत्र के खैरी निवासी गुलाब पुत्र रामप्रकाश के घर में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटों ने बगल में बने गुलाब के फूफा कन्नाई बरार के कच्चे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घरों में लगी आग की सूचना ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तभी कुन्नाई के घर में रखा गैस सिलिंडर आग की चपेट में आकर फट गया। जिससे आग बुझा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने बताया कि एक माह पहले कुन्नाई के बेटे जीतेंद्र की शादी हुई थी। शादी में मिला सामान भी जलकर राख हो गया। तहसीलदार कौशल कुमार ने लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन