फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fire,jalaun news,Madhaugarh

सात घर जले, लाखों की क्षति

Wed, 28 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
fire,jalaun news,Madhaugarh
कुठौंद, माधौगढ़। कुठौंद क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग ने देखते ही देखते सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस व दमकल कर्मियों को सूचना देकर लोग आग बुझाने में जुट गए। थाना पुलिस व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तब तक लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। इसी तरह माधौगढ़ क्षेत्र में भी आग से गेहूं की फसल और एक बाग जल गया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के मसगांव में बुधवार की दोपहर तीन बजे सीताशरण के घर में अचानक आग लग गई। तेज हवा व धूप के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नंदराम, लालाराम, प्रेमकुमार, बुधसिंह, लालसिंह और मोहन सिंह के घरों को भी चपेट में ले लिया। एक साथ कई घरों में लगी आग देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल कर्मियों को सूचना दी। फिर घरों में बंधे जानवर खोलकर आग बुझाने में ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर थाना व चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं दमकल देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। एसडीएम गुलाब सिंह का कहना है कि लेखपाल को भेजकर आग से हुए नुकसान का आकलन कराकर हर संभव मदद की जाएगी। वहीं दूसरी ओर माधौगढ़ के रूदपुरा और मिहोनी गांव में भी शाम के वक्त अचानक आग लग गई। इससे किसानों की 60 से 70 बीघा फसल और एक बाग जल गया। किसानों का आरोप है कि सूचना के बाद भी दमकल काफी देर से मौके पर पहुंची। इस कारण उनके सामने उनकी मेहनत आग की लपटों के भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed