फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire erupts in private bus, three scorched

निजी बस में धमाका, आग से तीन झुलसे

Wed, 12 Aug 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire erupts in private bus, three scorched
एसपी यशवीर सिंह माधोगढ़ थाने से निकलते - फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। उरई से रामपुरा जा रही प्राइवेट बस में मंगलवार की दोपहर धमाका होने के बाद आग लग गई, जिससे तीन सवारियां झुलस गईं। धमाके से बस के पिछले हिस्से का शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। झुलसी तीनों सवारियों को माधौगढ़ की सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। बस में धमाके की सूचना पर थाना पुलिस संग पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अवधेश सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी का कहना है कि बस में पीछे की ओर केमिकल की तीन बोतलें मिली हैं। इसके अलावा मिट्टी तेल की भी दुर्गंध आ रही है। तेल और केमिकल कौन लेकर जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उरई से रामपुरा जा रही प्राइवेट बस मंगलवार की दोपहर एक बजे जैसे ही बंगरा के पास पहुंची, तभी बस के भीतर पीछे की ओर धमाके के साथ आग लग गई। बस में तीस सवारियां मौजूद थीं। धमाका होते ही सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने तुरंत बस रोकी, फिर यात्री चीखते हुए नीचे उतरने लगे। आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर जैसे-तैसे आग की लपटों को बुझाया। धमाके से बस के पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया और आग से छत का कुछ हिस्सा जल गया। इसके अलावा हैदलपुरा निवासी बृजकिशोर सिंह कुशवाहा पुत्र गंगा प्रसाद, ओमकार सिंह पुत्र रामसेवक गढ़ा माधौगढ़ और कानपुर देहात के रूरा निवासी कामता झुलस गए।
विज्ञापन

बृजकिशोर की गर्दन व बांया पैर आग से झुलसा है, तो ओमकार का हाथ झुलसा है, जबकि कामता मामूली रूप से झुलसे हैं। तीनों को पहले नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बीएल यादव ने बताया कि बस चालक सूरज पुत्र राम भरोसे निवासी इमलिया की तहरीर पर अज्ञात सवारी के खिलाफ ज्वलनशील पदार्थ ले जाने, बस को नुकसान पहुंचाने और सवारियों को जख्मी करने का मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी यशवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल तो धमाका किसी केमिकल का लग रहा है फिर भी फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों दहशत में रहे बस में सवार यात्री
भले ही बस का धमाका चंद सेकेंडों और आग की लपटें कुछ मिनटों में शांत हो गई हो, लेकिन उसमें सवार करीब तीस सवारियों के चेहरों पर दहशत कई घंटों तक साफ दिखाई दे रही थी। बस से बदहवासी की हालत में कुछ सवारियों ने तो अपनों को फोन कर वाहन मंगाए और घटनास्थल से घरों को निकल गए, लेकिन जो थे, उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि वे सकुशल बस से बाहर कैसे निकल आए। ये लोग भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे।

झोले में केमिकल संग विस्फोट की आशंका
बंगरा के पास जिस बस में हादसा हुआ, उसके मुसाफिरों का कहना है कि बस के पीछे एक झोला रखा था, उसी से पहले कुछ चिंगारी उठी। इसके बाद धमाके के साथ आग लग गई। झोला किसका था और उसमें क्या था, यह तो पता नहीं चल सका, लेकिन दुर्गंध बारूद सी भी लग रही थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि धमाका केमिकल का था, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

घटनास्थल पर खड़ी प्राइवेट बस क्षतिग्रस्त

घटनास्थल पर खड़ी प्राइवेट बस क्षतिग्रस्त- फोटो : ORAI

घायल बृज किशोर अस्पताल में उपचार करात़ा

घायल बृज किशोर अस्पताल में उपचार करात़ा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed