फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire caused by spark of high-tension line, crop burnt

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग, फसल जली

Wed, 10 Mar 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by spark of high-tension line, crop burnt
आटा खेत से निकली हाईटेंशन बिजली की लाइन से किसान की कटी हुई लाही की फसल जलकर खाक - फोटो : ORAI
आटा। खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से खेत में कटी रखी लाही की फसल में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब लपटें देखीं तो अफरातफरी मच गई। उन्होंने पास में लगे नलकूप से पानी लाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आटा निवासी किसान संजू श्रीवास ने हाल ही में अपनी लाही की फसल को काटी थी। मंगलवार को खेत के ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी खेत में रखी लाही पर गिर गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग विकराल हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने लपटें देखी तो वे आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि मशक्कत के बावजूद फसल जल गई।
विज्ञापन

पीड़ित किसान के मुताबिक, आग से उसका करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ॉकिसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है आरोप है कि आटा मौजा से हाइवे की तरफ से निकली हाईटेंशन लाइन के तार इस जर्जर हालत में है। अक्सर इस लाइन में फाल्ट होते रहते है। कई बार इसकी शिकायत की पर जिम्मेदारों ने अभी तक सुध नहीं ली। वहीं मामले पर बिजली विभाग के जेई जगदीश वर्मा का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो उन तारों को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed