{"_id":"665608ac88712f7ed30aa2f4","slug":"fire-broke-out-in-the-ward-of-district-hospital-fan-burnt-orai-news-c-224-1-ka11004-115259-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जिला अस्पताल के वार्ड में लगी आग, पंखा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जिला अस्पताल के वार्ड में लगी आग, पंखा जला
Tue, 28 May 2024 10:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 28 May 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के वार्ड नंबर चार में सोमवार देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वार्ड में लगा पंखा जलने लगा। धीरे-धीरे पंखे से तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। इससे वार्ड में भर्ती मरीज भयभीत हो गए। अस्पताल में थोड़ी देर के लिए कर्मचारियों के साथ मरीजों और तीमारदारों में खलबली मच गई। तभी आग लगने की सूचना अन्य कर्मचारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने अस्पताल की बिजली सप्लाई बंद की तब जाकर आग बुझी।
वार्ड नंबर चार में हड्डी रोग के दो मरीज भर्ती थे। सोमवार की देर शाम फाल्स सीलिंग से आग लग गई। आग से पंखा जलने लगा। पंखा जलता देखकर वार्ड में खलबली मच गया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स प्रियंका ने इसकी सूचना अधिकारियों और वार्ड ब्वाय को दी। तुरंत पंखे का कनेक्शन हटाया गया और अग्निशमन उपकरण की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे के बाद वार्ड नंबर चार में हड्डी के दो मरीज भर्ती थे, उन्हें वार्ड नंबर तीन में शिफ्ट कर दिया गया। सीएमएस डॉ. जगजीवन राम ने ठेकेदार को वायरिंग की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं।