{"_id":"6819089bffb22a0aaa0cef87","slug":"fire-broke-out-in-the-shop-due-to-short-circuit-loss-of-two-lakhs-orai-news-c-224-1-ori1005-128872-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान
Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
जालौन। शॉर्ट सर्किट से मिठाई व कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। दुकानदार का कहना है कि करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नगर के देवनगर चौराहे पर गायर निवासी राजाबाबू की मिठाई व कन्फेक्शनरी की दुकान है। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी के चलते उनकी दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में लगे टट्टर के साथ ही फ्रीजर, इनवर्टर समेत दुकान में रखा सामान जलने लगा। आग लगने की जानकारी तुरंत दमकल को दी गई।
दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। दुकान में दो गैस सिलिंडर भी रखे थे। गनीमत रही कि दुकानदार ने सिलिंडरों को बाहर निकाल लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदार के अनुसार आग लगने से उसका लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर खराब हो गया है। आग लगने की जानकारी होने पर एसडीएम विनय मौर्य व लेखपाल वैभव त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।