फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in pulses mill, goods burnt to ashes

Jalaun News: दाल मिल में लगी आग, सामान जलकर राख

Tue, 13 Jun 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in pulses mill, goods burnt to ashes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी।
नगर के मोहल्ला इंदिरानगर स्थित दाल मिल में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। जिसमें मशीनरी सहित लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। इंदिरा नगर में हाईवे के सर्विस रोड पर जयवीर गुप्ता उर्फ झब्बू का वर्षों पुराना दालमिल है। जहां पर अरहर, चना, मसूर, आदि की दाल तैयार होती है और इस समय दाल निर्माण का कार्य बहुत तेजी से हो रहा था। मंगलवार दोपहर अचानक मिल में आग धधकने लगी और मिल मालिक तथा वहां मौजूद मजदूर जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देखकर मोहल्लेवाले भी मौके पर पहुंच गए और आग को काबू में कराने का प्रयास किया। इस दौरान अग्नि शमन दल को भी सूचित किया गया था पर वह समय से नहीं आ पाया। सभी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग की लपटें शांत हुई। तब तक मशीनों के साथ माल भी जलकर खाक हो चुका था। मिल मालिक के अनुसार आगजनी में लाखों की क्षति हुई है।
आग से दो घर व आधा दर्जन पशुबाड़े जलकर राख
महेवा। अज्ञात कारणों के चलते दो घरों में आग लग गई। आग की लपटें देख दौड़े ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आधा दर्जन पशुबाड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गांव में लाखों का नुकसान हुआ है। चुर्खी थाना क्षेत्र के गोरा कला गांव में मंगलवार की दोपहर पिंटू के घर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें देवेंद्र के मकान में पहुंच गई। दो घरों में लगी आग की सूचना पाकर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने दो घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पा पाई। आग ने प्रेमचंद कल्लू, गोविंद, शक्ति कपूर, संजय, मुंशी, मुन्नीलाल, काशीप्रसाद आदि के पशुबाड़े को चपेट में ले लिया। गांव में लगी आग की सूचना पर कालपी एसडीएम केके सिंह, नायब तहसीलदार नीलमणि व चुर्खी थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस आदि तीन दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। एसडीएम का कहना है कि आग से गांव में काफी नुकसान हुआ है। लेखपाल से सर्वे कराने के बाद पीड़ितों को मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

बिजलीघर में लगी आग
जालौन। बिजलीघर में रखे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई जिससे बाहर रखी तीन गुमटियां भी जलकर राख हो गए। जिसमें दुकानदारों को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। नगर में फुटकर सब्जी मंडी के पास पुराना बिजलीघर स्थित है। बाजार बैठगंज में बिजली की आपूर्ति के लिए पुराने बिजलीघर में दो ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। इनमें से एक ट्रांसफॉर्मर केबल में सोमवार की रात करीब ढाई बजे अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग गुमटियों तक पहुंच गई। आग ने मनीष जाटव के जूता चप्पल के रिपेयरिंग की दुकान, बजरंग टेलर की दुकान और नीलू की पान की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। जेई पी राम ने बताया कि आग लगने से दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed