फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fire,administration,ADM,rupees,hot air made trouble

मुआयने के बाद अब तत्काल होगी आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई

Sun, 17 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
fire,administration,ADM,rupees,hot air made trouble
उरई। भीषण गर्मी में आग लगने की वारदातें भी बढ़ जाती है। इसमें संख्या जन, धन, मवेशी की हानि होती है। कई बार आगजनी की घटना के बाद लोगों के पास खाने तक के लाले पड़ जाते है। यही नहीं पीड़ित को समय रहते राहत राशि नहीं मिल पाती है। इससे पीड़ितों को मांगकर काम चलाने की मजबूरी हो जाती है। अब सरकार ने आपदा से पीड़ितों को मौका मुआयने के बाद पीड़ित को आपदा राशि देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से पीड़ितों को अब अलग से चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

एडीएम पूनम निगम ने बताया कि आगजनी की घटनाओं के मामले में दैवीय कोष के अंतर्गत ऐसे मामले जिनमें पालतू पशु की मौत पर 30 हजार रुपये तक तथा मानव की मौत पर चार लाख रुपये देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि दैवीय घटना के बाद जांच की आख्या के तुरंत बाद पीड़ित को उसकी हानि की प्रशासन की ओर से भरपाई की जाती है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह अब उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

--------------
आग से दो किसानों की फसल राख
उरई। खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों की सूचना पर कालपी से पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसान का लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर निवासी किसान नरेंद्र सिंह, गंभीर सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। कालपी से पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझने से आसपास के खेतों में खड़ी फसल बच गई। (संवाद)
--
फोटो-19-बिजलीघर में आग बुझाते फायरब्रिगेड के जवान। संवाद
घासफूस में लगी आग, बचा बिजलीघर
कोंच। आगजनी की लगातार घटनाओं के बीच रविवार को नगर का आराजी लेन स्थित विद्युत सब स्टेशन बाल-बाल जलने से बच गया। बिजलीघर परिसर में अज्ञात कारणों के चलते घासफूस में लगी आग को फायर कर्मियों ने बुझा दिया।
आराजी लेन इलाके में बने 132 केवीए स्टेशन के ठीक बगल में स्थापित 33/11 केवीए सब स्टेशन परिसर में उगी घास और झाड़ झंखाड़ में अचानक आग लग गई। आग बिजली के तारों में होने वाली स्पार्किंग से निकली चिंगारी से लगी थी। चिंगारी नीचे सूखे झाड़ झंखाड़ और वहां पसरी गंदगी पर गिरी जिससे आग लग गई। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के जवान दमकल मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाया। एक अन्य आग की घटना ग्राम चमरसेना में हुई जहां गांव के नजदीक कचरे के ढेर में आग लग गई जिससे गांव वाले घबरा गए और उन्होंने मिलकर आग को बुझा लिया। (संवाद)

---------
गेहूं के खेत में लगी आग, एक लाख का नुकसान
कालपी। तहसील क्षेत्र के एक ग्राम में स्थित खेतों में गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया। चुर्खी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकरी रहमानपुर में नरेंद्र सिंह तथा गंभीर सिंह के खेतों में गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र कालपी के प्रभारी संतोष सिंह सेंगर तथा उपनिरीक्षक महेंद्र वाजपेई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू किया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते आग सुलगने लगी। सूचना पाकर अग्निशमन अधिकारी दमकल गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख रुपये कीमत की फसल जल गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed