फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR filed against two persons including a woman for making obscene photo of a teenager viral

Jalaun News: किशोरी की अश्लील फोटो वायरल करने में महिला समेत दो पर रिपोर्ट

Mon, 06 Jan 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 06 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against two persons including a woman for making obscene photo of a teenager viral
कोंच। किशोरी की अश्लील फोटो वायरल करने में महिला सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। दोस्ती कर युवक ने मोबाइल पर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट से उसकी अश्लील फोटो बना ली थी और उसे ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी ने पैसा देने से मना किया तो उसने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी थी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने शनिवार को सीओ कोंच डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया था कि वह अहमदाबाद में रहकर पानी-पूरी का धंधा करता है। अप्रैल 2024 में वह एक शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत घर आया था। इसी दौरान तभी पड़ोसी कालिंद्री पत्नी हरीमोहन ने उसकी 17 वर्षीय बेटी को अपने घर पर बुलाकर गांव के ही युवक देवेंद्र गोस्वामी से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो कॉल कर उक्त युवक बेटी की अश्लील फोटो का स्क्रीन शॉट लेता रहा। युवक ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बेटी से 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर युवक ने बेटी की अश्लील फोटो वायरल कर दी और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर थाना पुलिस ने उपरोक्त दोनों के खिलाफ दफा 351(2), 351(4), बीएनएस एवं 67 बी आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed