फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR against two in retired army man firing incident, one in custody

Jalaun News: सेवानिवृत्त फौजी गोलीकांड में दो के खिलाफ प्राथमिकी, एक हिरासत में

Tue, 17 Feb 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against two in retired army man firing incident, one in custody
उरई। रेंढ़र थाना क्षेत्र के पजौनियां गांव में सेवानिवृत्त फौजी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर एक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित का झांसी के हायर सेंटर में उनका इलाज चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन



रेंढ़र थाना क्षेत्र के पजौनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार देर रात सेवानिवृत्त फौजी गोधन सिंह को तमंचे से गोली मार दी गई थी। पीड़ित के बेटे अरविंद सिंह भदौरिया की तहरीर पर सुमित सिंह भदौरिया और संजय सिंह भदौरिया के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अंबुज यादव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed