फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fine of Rs 17.15 lakh on seven cowsheds of Kadaura block

Jalaun News: कदौरा ब्लॉक की सात गोशालाओं पर 17.15 लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 01 Mar 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 17.15 lakh on seven cowsheds of Kadaura block
कदौरा। ब्लॉक की कान्हा गोशाला समेत सात गोशालाओं पर एनजीटी ने 17.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गोशालाओं के संबंध में वायरल हुए वीडियो की जांच में मामला सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में गोवंशों के शव नजर आ रहे थे और ट्रैक्टर से उन्हें ले जाते हुए दिखाया गया था। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की दृष्टि से कार्रवाई की गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम को वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक में यह मामला पिछले साल 17 जुलाई का है। इसमें नगर के समाजसेवी एंव एनजीटी कोर कमेटी के सदस्य पुस्पेंद्र कुमार ने शिकायत की थी। आरोप था कि जिला प्रशासन से शिकायत करने के बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने दिल्ली एनजीटी को वे फोटो और वीडियो भेजे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार जांच हुई तो मामले में एनजीटी के अध्यक्ष एसवीएस राठौर ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की। इसमें जौराखेरा, बारा, संदी, इमिलिया, सनेहटा, उकाशा की अस्थाई गोशाला और ब्लॉक मुख्यालय की कान्हा गोशाला पर 245000-245000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एनजीटी की कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने राजस्व विभाग की टीम को वसूली को लेकर निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने बताया कि गोवंशों की देखरेख, उनके खानपान को लेकर भी यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिलेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसडीएम व पशु चिकित्सा अधिकारी निगरानी करते हुए रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed