फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Filaria refusal to eat medicine,Health department team explained then agreed

फाइलेरिया की दवा खाने से इनकार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समझाया तब माने

Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Filaria refusal to eat medicine,Health department team explained then agreed
फाइलेरिया की दवा खाते लोग - फोटो : ORAI
उरई। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीम से कई जगह लोगों ने दवा खाने से इंकार कर दिया। बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समझाने पर लोग मान गए और उन्होंने दवा भी खा ली। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने कहा कि दवा को लेकर किसी तरह का भ्रम न पालें। यह दवा पूरी तरह से हाथी पांव और पेट के कीड़े निकालने के लिए मुफीद है। इस दवा का असर एक साल तक रहता है।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में फाइलेरिया की दवा खिलाने गई टीम को मोहल्ले के लोगों से विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को इसे लेकर मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद मौलानाओं ने दवा के बारे बताकर लोगों से अनुरोध किया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। इसी के साथ अधिकारियों ने भी लोगों को समझाया तब कही जाकर लोग दवा खाने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि 17 फरवरी से जिले में दवा खिलाई जा रही है। जिले में साढ़े 15 लाख लोगों को दवा खिलाई जानी है। अब तक चार लाख से ज्यादा लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। पेट के कीड़े निकालने के लिए एल्बेंडाजोल एवं फाइलेरिया की रोकथाम के लिए डीईसी की दवा खिलाई जा रही है। यह दवा एक साल तक असरदार रहती है। उन्होंने बताया कि दवा खिलाने के बाद यदि किसी को चक्कर आदि आते हैं तो यह माना जाता है कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के बैक्टीरिया है, जिन पर दवा असर कर रही है। उन्होंने बताया कि ये दवा दो साल से कम आयु के बच्चों को, गर्भवती महिला, गंभीर रुप से बीमार व्यक्ति को नहीं खानी है। दवा खिलाने का अभियान 29 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद छूटे हुए लोगों को दो मार्च तक दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed