{"_id":"66f1e138b61bdedfd70bea04","slug":"fighting-for-supremacy-firing-orai-news-c-224-1-ka11004-120073-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वर्चस्व को लेकर मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वर्चस्व को लेकर मारपीट, फायरिंग
Tue, 24 Sep 2024 03:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
उरई। वर्चस्व को लेकर बाइक सवार युवकों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। इसके बाद एक युवक ने फायर कर दिया। जिससे वहां खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर राठ रोड गल्ला मंडी के आगे रविवार की रात दो बाइकों से आए करीब पांच युवक आपस में कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर उनके बीच मारपीट होने लगी। तभी उनमें से एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वहां खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत की। बताया गया कि पहले युवक आपस में गाली गलौज करते रहे और इसके बाद एक ने फायरिंग कर दी। सीओ सिटी उमेश कुमार पांडेय का कहना है कि मारपीट की जानकारी हुई थी, लेकिन फायरिंग नहीं हुुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।