{"_id":"61a51f1d94d2ec15956cabe5","slug":"fight-between-two-parties-in-land-dispute-orai-news-knp666799215","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के गड्ढे को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के गड्ढे को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। जमीन के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने झगड़े की सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर घटना की जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष विनय दिवाकर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
एट थानाक्षेत्र के अमीटा गांव में रामशंकर का बाबूराम पक्ष से जमीन के विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने विवादित जमीन पर शौचालय के गड्ढे का निर्माण शुरू करा दिया। जिस पर दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर मारपीट करने लगे। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने एक पक्ष के घायल रामशंकर (70), पारस (45), अजीत (42), अंकित (15), रंजना (30), गुड्डी देवी (38) व दूसरे पक्ष के बाबूराम (72), राम अवतार (32), अतर सिंह (48) को जिला अस्पताल पहुंचाया।