फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fight between advocate and property dealer in registry office, clothes torn

Jalaun News: रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर के बीच मारपीट, कपड़े फटे

Wed, 17 Apr 2024 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fight between advocate and property dealer in registry office, clothes torn
उरई। रजिस्ट्री फाइल ऊपर नीचे करने के चक्कर में उपनिबंधक कार्यालय में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

कार्यालय में शोर सुन बाहर मौजूद लोग भी अंदर आ गए और इस दौरान कार्यालय के भीतर करीब 20 मिनट अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर में मारपीट होती रही। मौजूद उपनिबंधक तमाशबीन होकर खड़े रहे। इस दौरान मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित उपनिबंधक कार्यालय में मंगलवार को रजिस्ट्री के बैनामा होने के दौरान फाइल पास होने के बाद ऊपर नीचे लगी फाइलों को हटाकर आगे करने के प्रयास में रजिस्ट्री कार्यालय के अंदर मौजूद अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह और प्रॉपर्टी डीलर दीपू सिरौठियाृ के बीच विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। दोनों एक दूसरे को पीटते रहे, इस दौरान दोनों के कपड़े भी फट गए। मौजूद लोगों ने अगल कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालय में मौजूद उप निबंधक कल्पना अवस्थी तमाशबीन होकर खड़ी रहीं, जिससे विवाद और तेज हो गया। वहीं, घटना के बाद दोनों चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उपनिबंधक कल्पना अवस्थी से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात नहीं की। एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी के बाद जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपनिबंधक कार्यालय के अंदर मारपीट के बाद 10 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे को गालियां देते रहे। इस दौरान दोनों की गालियों को सुन महिला उपनिबंधक कल्पना अवस्थी अपने कान बंद करती नजर आईं, लेकिन दोनों फिर भी नहीं रुके और एक दूसरे को गालियां देते रहे।


उपनिबंधक कार्यालय में रोज करोड़ों की रजिस्ट्री होती है, लेकिन यहां की सुरक्षा केवल सीसीटीवी कैमरों के सहारे है। मंगलवार को जब कार्यालय में जूतम पैजार हुई तो वहां एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। जो मामले को शांत कराकर हंगामा न होने दे। लेकिन कार्यालय में सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है।


उपनिबंधक कार्यालय में यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां अक्सर अभद्रता होती रहती है। तीन जनवरी को उपनिबंधक के अड़ियल व्यवहार के कारण अधिवक्ताओं व लेखाकारों ने हंगामे के साथ कार्य बहिष्कार किया था। एक सप्ताह से अधिक समय तक कार्यालय में काम नहीं हुआ था, जिससे करोड़ों की क्षति हुई थी। मंगलवार को भी हंगामा होने से जिले में फिर से कार्यालय सुर्खियों में आ गया।



कार्यालय के बाहर बैठे लेखाकारों व अधिवक्ताओं की माने तो कार्यालय के अंदर सब कुछ पहले से तय होता है। मौजूद कर्मचारी अपने चहेतों की फाइल को पहले पास कर देते हैं। उनकी फाइल में कुछ कमी भी होती है तो उसको देखा नहीं जाता है। अगर कोई और जाता है तो उसको परेशान किया जाता है और घंटों छकाया जाता है। उनका कहना है कि इसी वर्चस्व को लेकर मंगलवार को विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed