फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Field unit team explained the details of evidence collection

Jalaun News: फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलन की बारीकियां बताई

Thu, 21 Sep 2023 11:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 21 Sep 2023 11:25 AM IST
विज्ञापन
Field unit team explained the details of evidence collection
कोंच। पुलिस को घटना में साक्ष्य संकलित करने की कार्यशाला में ट्रेनिंग दी गई। फील्ड यूनिट टीम ने बुधवार को सर्किल के सभी थानों के प्रभारियों, थानेदारों व सिपाहियों को साक्ष्य संकलन की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन


जघन्य घटनाओं में साक्ष्यों के ऊपर ही पूरे केस का दारोमदार टिका होता है लेकिन साक्ष्य संकलन की विधिवत जानकारी नहीं होने की दशा में कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों को मौके पर पहुंची पुलिस टीम अनदेखा कर देती है जिससे साक्ष्यों के अभाव का लाभ अभियुक्त को मिलता है और वह दंड से बच जाता है। बुधवार को कस्बे के आशीर्वाद होटल में साक्ष्य संकलन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मुख्यालय से आई फील्ड यूनिट के विशेषज्ञों ने सर्किल के कोतवाली, थाना कैलिया, नदीगांव और एट के प्रभारी निरीक्षकों, थानेदारों और सिपाहियों को साक्ष्य संकलन की बारीकियां बताईं। सीओ रामसिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फील्ड यूनिट की टीम ने मौका-ए-वारदात से किस तरह और किन किन साक्ष्यों को उठाना है, के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इस दौरान कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, कार्यशाला प्रभारी अतिरिक्त निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, बलराम शर्मा, अश्विनी तिवारी, विवेक यादव, सचिन शुक्ला, संदीप कुमार सिंह, नितीश कुमार, उमाकांत ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed