{"_id":"6952e2d9b7961f2cba0004b8","slug":"fertilizers-being-sold-at-high-rates-in-the-cooperative-society-orai-news-c-224-1-ori1005-138579-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सहकारी समिति में ऊंचे दरों पर बेची जा रही खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सहकारी समिति में ऊंचे दरों पर बेची जा रही खाद
विज्ञापन
माधौगढ़। सहकारी समिति मानपुरा में नियुक्त सचिव द्वारा ऊंचे दर पर खाद बेची जा रही है। इसके विरोध में समिति के संचालक सहित आठ किसानों ने एसडीएम से शिकायत दी। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
तहसील क्षेत्र के सहकारी समिति मानपुरा के संचालक रवींद्र सिंह, राजेंद्र, बृजभान सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, किसान आलम खान,वीरबहादुर, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायत की। इसमें बताया कि समिति के अंतर्गत छौना, मानपुरा, बहाराई, लिड़ऊपुरा, लिटावली, धूता समेत छह गांव आते हैं। मौजूदा समय में किसान खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं।
समिति के सचिव भगवती व्यास द्वारा आए दिन किसानों को परेशान किया जाता है। सचिव किसानों को यूरिया खाद 266 .50 रुपये की जगह पर 280 रुपये में दे रहे हैं। साथ ही डीएपी खाद चहेतों को ही दी जा रही है। अन्य किसान खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं। खाद न मिलने से गेहूं की फसल में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। एसडीएम ने किसानों से जांच कराने का आश्वासन दिया है।