फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Female inspector charged two including Outpost Incharge

महिला दरोगा ने चौकी इंचार्ज समेत दो पर लगाए आरोप

Tue, 25 Aug 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Female inspector charged two including Outpost Incharge
उरई। महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी के साथ बीते दिनों जिला परिषद पर हुई अभद्रता मामले में उचित कार्रवाई न होने से नाखुश प्रभारी ने जेल चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है। महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी ने जेल चौकी प्रभारी व दरोगा पर आरोपियों से मिलीभगत कर एफआईआर में गलत नाम डलवाने व बिना कार्रवाई के बाइक छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 जुलाई की दोपहर को लॉकडाउन का उल्लघंन होने की सूचना पर जिला परिषद के पास एक आफिस पहुंची तो वहां काम काज होते देख शक्ति मोबाइल प्रभारी रानी गुप्ता ने कार्रवाई की बात कही। महिला दरोगा का आरोप था कि आफिस के संचालकों ने न सिर्फ उनसे अभद्रता की थी बल्कि मौके का वीडियो बनाने पर उनका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया था। नौबत यहां तक आ गई थी कि महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी को मौके पर सीओ सिटी व कोतवाली पुलिस से मदद मांगनी पड़ी थी। फोर्स को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों ने दिया था, पर मामले में सिर्फ लॉकडाउन उल्लघंन की ही कार्रवाई की गई थी। इस पर सोमवार को महिला दरोगा ने जेल चौकी प्रभारी व एक अन्य दरोगा पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर शारीरिक शोषण का आरोप
उरई। उरई कोतवाली में ड्राइवर के पद पर तैनात रहे पुलिस कर्मी पर युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस आफिस पहुंचकर एसपी से शिकायत की है। गौरतलब है कि आरोपी ड्राइवर उरई से नदीगांव ट्रांसफर हो गया था और फिर नदीगांव से भी वह गैर जनपद ललितपुर स्थानांतरित हो चुका है। शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला संदिग्ध है और इससे पहले भी इसमें समझौता हो चुका था पर युवती ने शिकायत की है तो उसकी निष्पक्ष जांच का आदेश अपर पुलिस अधीक्षक को दे दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed