{"_id":"6a17374b344e23765b0930b9","slug":"female-constable-on-line-duty-after-dispute-with-bus-staff-orai-news-c-224-1-ori1005-144764-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बस स्टाफ से विवाद के बाद महिला सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बस स्टाफ से विवाद के बाद महिला सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
उरई। दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस में महिला सिपाही और बस स्टाफ के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद के चलते बस करीब एक घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया, तब जाकर बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। वहीं देर शाम एसपी ने महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
बताया गया कि मंगलवार शाम शहर से ट्रेवल्स की टूरिस्ट बस दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी। बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। इसी दौरान एक महिला सिपाही बस में सवार हुई और सीट उपलब्ध कराने की मांग करने लगी। बस स्टाफ ने सीट खाली न होने की बात कही तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सिपाही ने पुलिस का रौब दिखाते हुए पीआरवी और जेल पुलिस चौकी को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जालौन चौराहे पर बस रुकवा ली। काफी देर तक बस खड़ी रहने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यात्रियों का आरोप था कि महिला सिपाही और मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने बस स्टाफ व यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले की जानकारी बस में सवार लोगों ने उच्चाधिकारियों को दी। इस पर शहर कोतवाल आनंद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए बस को तत्काल रवाना कराया। घटना के बाद यात्रियों में पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
वहीं, टूरिस्ट बस में विवाद और वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए महिला आरक्षी संजना त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया है।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद महिला सिपाही संजना त्यागी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।