फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fazle Rehman was a fragrant flower whose fragrance was felt by everyone.

Jalaun News: फजले रहमां वो महकता फूल थे, जिसकी खुशबू हर व्यक्ति ने महसूस की

Mon, 29 Dec 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fazle Rehman was a fragrant flower whose fragrance was felt by everyone.
उरई। फजले रहमां वो महकता फूल थे, जिसकी खुशबू हर व्यक्ति ने महसूस की...। सरकार फजले रहमां कॉन्फ्रेंस में आलिमों और शायरों ने कलाम पेश किए। आजाद नगर स्थित अथायी मैदान में हजरत फजलू मियां गंजमुरादाबादी का उर्स मुबारक मनाया गया।
विज्ञापन

काजी-ए-शहर शकील बेग रहमानी की ससारत में आयोजित कार्यक्रम में धर्मगुरु मारुफुर्रहमान उर्फ मारूफ मियां ने कहा कि दुनिया के सब हसीनों को देखा व चश्मे गौर, अब किसको देखना है, तुम्हें देखने के बाद। बताया कि बाबा फजले रहमां वो महकता फूल थे, जिसकी खुशबू हर व्यक्ति ने महसूस की है। इससे पहले मौलाना अब्दुल कय्यूम जैतपुर, कारी शमशुल कमर, शाही इमाम फिरोज अली रहमानी, कारी मैराज रहमानी, कारी शाहरुख़ अजहरी, शायर दिलशाद बरकाती, हाफिज अमन, शायर शबीउद्दीन, अफजल चिश्ती, अनस रजा ने भी एक से बढ़कर एक मनकबत पेश की।
विज्ञापन


उलमा का फैजाने फजले रहमान कमेटी के अध्यक्ष बाबुल रहमानी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कुल शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की की दुआएं मांगी। लंगर का भी आयोजन किया। इस दौरान बाबुल बेग रहमानी, शफ़कत उल्ला, शानू शेख, इंतखाब खान, जावेद अख्तर , तौफीक खान, अल्ताफ हुसैन, सलमान रहमानी, दानिश अली, सलमान बेग, हाशिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed