{"_id":"66808675b15bd9225d0b81c6","slug":"fault-in-33-kv-line-power-cut-in-60-villages-orai-news-c-224-1-ori1001-116577-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 33 केवी लाइन में फाल्ट, 60 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 33 केवी लाइन में फाल्ट, 60 गांवों की बिजली गुल
Sun, 30 Jun 2024 03:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
उरई/एट। रात में हुई बारिश की वजह से 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। जिसकी वजह से तीन बिजली घरों से जुड़े 60 गांवों की बत्ती गुल हो गई। व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए कर्मचारियों ने दिनभर काम किया। तब देर शाम सप्लाई आ सकी।
कोच में बने 132 बिजली घर से निकली 33 केवी की लाइन रात में हुई बारिश की वजह से ब्रेकडाउन हो गई। लाइन से जुड़े पिंडारी, एट, कोटरा बिजली घरों की सप्लाई ठप हो गई। जिसकी वजह से करीब 60 गांव की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। पानी के लिए लोग हैंडपंप ढूंढते दिखे। बारिश होने से अधिक परेशानी हुई। सप्लाई बहाल करने के लिए कर्मचारियों को करीब 15 घंटे से भी अधिक लगाया। उसके बाद जाकर आपूर्ति हो सकी।
उधर, कोंच से पिंडरी होते हुए एट बिजली घर के लिए आई 33 केवी की लाइन के खंभों में लगे इंसुलेटर कई जगह टूट गए थे। जिन्हें देर शाम तक बदलने का कार्य चलता रहा। उसके बाद सप्लाई आ सकी।
विज्ञापन
बिजली गिरने से बत्ती गुल, दिन भर कर्मचारी रहे परेशान
कालपी। नगर में कई जगह पर बिजली के फॉल्ट और तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई ठप हो गई। बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। दिन भर पानी के लिए लोग परेशान हुए। शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे से बादलों की तड़तड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिजली की चपेट में आकर कई स्थानों की लाइनें व खंभे गिर गए। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि किलाघाट फीडर के कर्बला रोड व सरकारी गेस्ट हाउस के पीछे बिजली गिरने से 11 हजार हाईटेंशन लाइन के खभों के डिस्क और इंसुलेटर खराब हो गए। तरीबुल्दा में मुख्य केबल बॉक्स खराब हो गया। बिजली कर्मचारियों ने केबल व ट्रांसफार्मर को ठीक किया। इसी प्रकार बिजली घर में ओसीबी मशीन में खराबी आने से मुख्य बाजार टरननगंज, आलमपुर सहित कई मोहल्लों की आपूर्ति व्यवस्था शनिवार को पांच घंटे ठप रही।