फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father raped minor daughter, arrested

Jalaun News: नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Father raped minor daughter, arrested
उरई। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बेटी ने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो वह सन्न रह गईं। महिला बेटी के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने चुर्खी थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पति चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी का काम करता है, जिस पर वह भी अपनी 12 वर्षीय बेटी व बेटे के साथ वहीं रहने लगी थी। बताया कि जब वह काम में व्यस्त हो गई तो पति ने नवंबर 2023 से अपनी ही 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी बेटी ने कई महीनों तक चुपचाप रहकर पिता का जुल्म सहा।
विज्ञापन

पिता के लगातार परेशान करने पर बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी 16 अप्रैल 2024 (दो दिन पहले) को अपनी मां को दी। बेटी की बात सुन मां के होश उड़ गए। बुधवार को महिला बेटी के साथ थाने पहुंची और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed