फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father killed daughter was Jalaun

जालौन में पिता ने किया था बेटी का कत्ल

Fri, 20 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Fri, 20 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Father killed daughter was Jalaun
आनर ‌क‌िल‌िंग में ‌ग‌िरफ्तार ‌प‌िता। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। कोंच में हाईस्कूल की छात्रा की हत्या का मामला ऑनर किलिंग का निकला। एसपी के मुताबिक छात्रा का कातिल कोई और नहीं उसका पिता ही है। उसने छात्रा को प्रेमी संग देखने के बाद घर में ही उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पड़ोसी युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप मढ़ दिया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडा भी बरामद कर लिया है। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार को एसपी बबलू कुमार ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 12 मई की रात काेंच कोतवाली के मुहल्ला नया पटेलनगर निवासी रमाकांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि पड़ोसी युवक जितेंद्र कुशवाहा उर्फ छोटू ने उसकी 16 वर्षीय बेटी अंचल के साथ रेप कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जब विवेचना शुरू की तो शक की सुई परिजनाें पर ही आकर अटकी। इस पर एसपी ने मामले के खुलासे के लिए कोतवाल मनवीर सिंह के साथ स्वाट टीम प्रभारी वीपी चतुर्वेदी को भी लगाया।
विज्ञापन


सर्विलांस टीम भी मामले पर बारीकी से नजर रख रही थी। इस बीच रमाकांत घर छोड़कर भाग गया। दो दिन लापता रहने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। एसपी ने बताया कि रमाकांत ने उनसे मिलकर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया तो उनका माथा भी ठनका। उन्हाेंने रमाकांत को गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाकांत ने एसपी की मौजूदगी में बताया कि उसने बेटी को प्रेमी संग देखा तो डंडे से पीटने के बाद हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। उसने पानी भी मांगा लेकिन उसने नहीं दिया। इससे बेटी की मौत हो गई। बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद उसने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और दो दिनाें तक वह उसकी खोजबीन करता रहा लेकिन प्रेमी पकड़ में नहीं आया। यदि पकड़ में आता तो उसे भी मौत के घाट उतार देता। रमाकांत ने कहा कि उसे अपनी करनी पर कोई मलाल नहीं है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की गई है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed