फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father dies due to sticks in son's dispute

बेटे के विवाद में पहुंचे पिता की लाठी लगने से मौत

Wed, 30 Dec 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Father dies due to sticks in son's dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़। बेटे के साथ शराबी युवक की मारपीट में बीच बचाव करने पहुंचे पिता की सिर पर लाठी लगने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

रेंढऱ थाना क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी किसान रामजी पाल (75) पुत्र धनीराम, पत्नी अवध कुंवर (65) बेटे संजीव पाल (17) के साथ मंगलवार शाम दरवाजे पर आग ताप रहे थे। आरोप है कि उसी वक्त शराब के नशे में धुत गांव निवासी विकास सेंगर पुत्र बादशाह सिंह भी आग तापने वहां पहुंच गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर विकास सेंगर व संजीव में कहासुनी हो गई। देखते देखते दोनों युवकों में लाठी डंडा चलने लगे। पुत्र को बचाने के लिए वृद्ध रामजीपाल पहुंचे कि विकास ने वृद्ध के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वृद्ध बेेहोश होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। यह देख गली में हड़कंप मच गया। विकास मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से रामजी के परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान ही रामजी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि रामजी की पत्नी की तहरीर पर विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed